100 वाट के बल्ब पर जो 100 वाट लिखा होता है उसमे 100 वाट बल्ब का क्या मतलब होता है? बल्ब पर जो 100 वाट लिखा होता है उससे हमें क्या पता चलता है इसको हम कैसे समझें इस पोस्ट में आपको इस प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा।
100 वाट बल्ब की संरचना
100 वाट का बल्ब एक बहुत ही पतले शीशे के गोल बॉल का बना होता है जो की पूरी तरह से पारदर्शी होता है इससे जो बल्ब निर्माण होता है उसको जलने के लिए फेज और न्यूट्रल सप्लाई की जरुरत होती है।
इसीलिए इस शीशे के बॉल को सुराही की तरह से बन दिया जाता है और उसके उठे हुवे भाग को सील कर दिया जाता है और इसी उठे हुवे भाग से ही बल्ब के अंदर फेज और न्यूट्रल को बल्ब के अंदर भेजा जाता है
अब इस बल्ब के अंदर जो दोनों फेज और न्यूट्रल के लिए जो टर्मिनल आते है उसमे टंगस्टन का फिलामेंट लगा दिया जाता है और बल्ब में अक्रियाशील गैस जैसे ऑर्गन, नियॉन को भर दिया जाता है और पूरे बल्ब को सील कर दिया जाता है।
जब बल्ब सील हो जाता है तब बाहर के वातावरण और वायूमंडलीय दाब का बल्ब पर कोई भी प्रभाग नहीं पड़ता।
इस बल्ब की पावर रेटिंग 100 वाट की होती है और यह बल्ब 220 वोल्ट की वोल्टेज इनपुट से जलता है।
100 वाट बल्ब का क्या मतलब होता है?
जब भी हम अपने घरों में रोशनी के लिए किसी bulb, Led bulb, tube light का उपयोग करते हैं तो उस पर यदि आप ध्यान से देखेंगे तो वहां पर उस लाइट का पूरा डिटेल लिखा हुआ होता है उसी में उस लाइट की वाटेज भी लिखी हुई होती है।
यह भी पढ़े।
1- फ्यूज का उपयोग क्यों आवश्यक है?
जैसे कि 100 watt bulb, 9 watt led bulb, 20 watt tube light इस प्रकार से उस लाइट पर लिखा हुआ जो 100 वाट बल्ब का क्या मतलब होता है?
दरअसल जो भी विद्युत का उपकरण होता है उसका अपना एक प्रतिरोध होता है और उसी के अनुसार वह विद्युत धारा की खपत करता है अब यहां पर यदि बल्ब पर 100 watt लिखा है।
इसका मतलब इस bulb को सप्लाई से कनेक्ट करने पर 100 watt की विद्युत धारा का खपत यह बल्ब 1 घंटा में करेगा।
वाट और किलोवाट में अंतर
किसी विद्युत उपकरण पर दो प्रकार की रेटिंग लिखी होती है watt और kilowatt, तो प्रश्न यह उठता है की watt और kilowatt में क्या अंतर होता है दरअसल वाट एक छोटी यूनिट है और kilowatt बड़ी यूनिट है 1 किलोवाट = 1000 watt होता है।
यानी कि अगर 100 watt के 10 bulb को कहीं पर जला दिया जाए या इसको ऐसे भी कह सकते हैं की 20 watt की 50 tub light को एक साथ जला दिया जाए तो उनका कुल वाटेज 1000 वाट या 1 kilowatt होगा अब आप watt और kilowatt में मुख्य अंतर समझ गये होंगे।
बल्ब पर 100 वाट क्यों लिखा होता है
अब तक आप यह समझ गए होंगे कि watt और kilowatt क्या होता है दरअसल watt के साथ में टाइम जोड़ देने पर एनर्जी बन जाती है।
जैसे कि watt, kilowatt के साथ में टाइम जोड़ने पर Watt+hour= watthour, kilowatt+hour= kilowatt hour (इसी को हम एक यूनिट भी कहते हैं)।
इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि 100 watt के एक bulb को 10 घंटे तक जला दे या 100 watt के 10 bulb को 1 घंटे तक जला दें या 20 watt की 50 तुबे light 1 घंटे तक जला दे या 20 watt की एक tube light 50 घंटे तक जला दें तो एक यूनिट (1 kwh) बिजली की खपत हो जाएगी।
निष्कर्ष
तो प्रश्न यही था की 100 वाट बल्ब का क्या मतलब होता है? इसका अर्थ यह होता है कि यदि हम अपने घर में 100 watt के एक bulb को 10 घंटे तक जला दे तो 1 kwh (1 यूनिट) बिजली का बिल आएगा।
यह भी पढ़े।
1- रेजिस्टेंस को कैसे मापा जाता है?
अब भी कोई सवाल आप के मन में हो तो आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके पूछ सकते है या फिर इंस्टाग्राम पर “rudresh_srivastav” पर भी अपना सवाल पूछ सकते है।
अगर आपको इलेक्ट्रिकल की वीडियो देखना पसंद है तो आप हमारे चैनल “target electrician“ पर विजिट कर सकते है। धन्यवाद्
100 वाट बल्ब का क्या मतलब होता है? से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (Mcq)-
1- 100 वाट का बल्ब लगाने से क्या होता है?
100 वाट के बल्ब को यदि हम 10 घंटे तक जलाएं तो 1 यूनिट बिजली की खपत हो जायेगी। या इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि 1000 वाट के हीटर को 1 घंटे तक चला दे तो एक यूनिट बिजली की खपत हो जाएगी।
2- 100 वाट की शक्ति कितनी होती है।
एक यूनिट कहे या 1000 वाट आवर कहे। इसका 10 वां भाग 100 वाट की शक्ति होती है।
3- 100 वाट के बल्ब में कौन सी गैस होती है?
100 वाट के बल्ब के अंदर आर्गन या नियान गैस को भरा जाता है।
4- 9 वाट का बल्ब 24 घंटे में कितनी यूनिट खर्च करता है?
9 वाट का बल्ब 1 घंटे में 9 वाट की बिजली खपत करेगा। और 24 घंटे में 24घंटा × 9वाट= 216 वाट की बिजली की खपत करेगा।
5- सबसे कम वाट का बल्ब कौन सा है।
पहले 0 वाट का बल्ब ही सबसे कम वाट का होता था परंतु फिर भी यह बल्ब 15 वाट का था। परंतु आज के समय में 0.5 वाट का एलइडी बल्ब सबसे कम वाट का बल्ब है।