MCB और MCCB में क्या अंतर होता है

 

आपने MCB और MCCB के बारे में जरूर सुना होगा। इनके बारे में आपके मन में प्रश्न आता होगा की MCB और MCCB में क्या अंतर होता है परन्तु MCB और MCCB को जानने से पहले हमें फ्यूज के बारे में जानना होगा।

Fuse का उपयोग ओवरलोड और शार्ट सर्किट की स्थिति में अपने उपकरण को अधिक करंट से बचाने के लिए करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में Fuse की जगह MCB का प्रयोग होने लगा हैं।

क्योंकि MCB की एक्यूरेसी फ्यूज की अपेक्षा बेहतर होती है और इसको उपयोग करना बहुत ही आसान होता है। तो अब जानते है की MCB और MCCB में क्या अंतर होता है इसमें सबसे पहले हम MCB  और MCCB का फुल फॉर्म जानते है।

MCB का फुल फॉर्म – “मिनिएचर सर्किट ब्रेकर” (Miniature Circuit Breakers) होता है।
MCCB का फुल फॉर्म –  “मोल्डेड केस सर्किट ब्रेकर” (Molded Case Circuit Breaker) होता है।
ये दोनों ही थर्मोमेग्नेटिक डिवाइस है।

MCB 100A तक की ही होती है जबकि MCCB 2500A तक की होती है।

MCB की अधिकतम फॉल्ट करंट रेटिंग (वह अधिकतम करंट जिसे सर्किट ब्रेकर में विफलता हुए बिना सर्किट ब्रेकर सर्किट को बंद कर दे) 10kA होती है जबकि MCCB की अधिकतम फॉल्ट करंट रेटिंग 10k से 200k तक होती है।

MCB एक प्रकार का स्विच होता है जो इलेक्ट्रिकल सर्किट को ओवरलोड और शार्ट सर्किट करंट से बचाता है वही पर MCCB भी इलेक्ट्रिकल सर्किट को ओवरलोड और शार्ट सर्किट करंट से बचाता है।

MCB और MCCB में क्या अंतर होता है

तो अब आप सोच रहे होंगे की फिर इन दोनों में अंतर ही क्या है। क्योकि दोनों ही इलेक्ट्रिकल सिस्टम को ओवर लोड और शार्ट सर्किट से बचते है।

MCB का अधिकतम करंट फिक्स होता है मतलब जितना एम्पेयर का करंट MCB पर लिखा होता है उसे कम व ज्यादा नहीं किया जा सकता जैसे अगर 63A की MCB है तो वो 63A एम्पेयर से अधिक करंट फ्लो होने पर ट्रिप हो जायेगी।
जबकि MCCB के अधिकतम करंट को अड्जस्ट किया जा सकता है यानी की आप MCCB को एडजस्ट भी कर सकते है। ये दोनों IEC947 मानक को पूरा करने के लिए बनाये गए है।
और ये दोनों ही Low Voltage पर काम करने वाले Circuit Breaker है।
MCB का ज्यादातर प्रयोग घरो में किया जाता है जो घरो का मेन बोर्ड होता है उसमें mcb को ही लगाया जाता है। जबकि MCCB का प्रयोग फैक्ट्री में किया जाता है।
MCB का प्रयोग Low Current की सर्किट में किया जाता है जबकि MCCB का प्रयोग Heavy Current की सर्किट में किया जाता है।
MCB को रिमोट की मदद से ऑन व ऑफ नही किया जा सकता है जबकि MCCB में शंट तार का प्रयोग करके रिमोट से ऑन व ऑफ कर सकते है।
Mcb  1 pole, 2 pole, 3 pole और 4 pole में आता है। वही पर Mccb भी 1 पोल, 2 पोल, 3 पोल और 4 पोल में आता है।
इसे भी पढ़े-

MCB और MCCB में क्या अंतर है

यह हमें ओवर लोड और शार्ट सर्किट से सुरक्षा देता है। जब फेज और न्यूट्रल या फेज और अर्थ के तार एक दूसरे से छू जाते है तो शार्ट सर्किट हो जाती है।

तो बहुत कम समय में बहुत अधिक मात्रा में करंट का फ्लो होता है तो mcb और Mccb में एक एलेक्ट्रोमग्नेट coil होती है जो शार्ट सर्किट होने पर हाई करंट फ्लो होने पर एक स्ट्रांग मैग्नेट बन जाता है।

जो की ट्रिगर मेकनिज़म को धक्का देता है जिससे mcb और mccb ट्रिप हो जाती है।

ओवर लोड के समय पर जब हाई करंट फ्लो होती है तो इसमें लगी बाई मैटलिक स्ट्रिप मुड़ जाती है जो की ट्रिगर मेकनिज़म को धक्का देती है जिससे mcb और mccb ट्रिप हो जाती है।

MCB  कितने टाइप की होती है

Mcb बहुत प्रकार की होती है  जिसमे से  B type MCB, C type MCB, D type MCB, K type MCB, Z type MCB कुल मिलकर 5 टाइप की MCB होती है।

और इसको अलग-2 जगह पर हम लगाते है। अधिक जानकारी के लिए “Type of mcb” पर क्लिक करें।

सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला MCB जो हमारे घरो में या फैक्ट्री में उपयोग होने वाला C type mcb, D type mcb होता है

क्योकि हमारे घरो में और फैक्ट्री में रेसिस्टिव और इंडक्टिव लोड सबसे ज्यादा होता है इसीलिए इस mcb का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।

Mccb कितने टाइप की होती है

Mccb कई टाइप की होती है  जिसमे से  B टाइप MCCB, C टाइप MCCB, D टाइप MCCB, K टाइप MCCB, Z टाइप MCCB कुल मिलकर 5 टाइप की MCCB भी होती है। और इनको अलग-2 जगह पर हम लगाते है।

निष्कर्ष

कुल मिलकर MCB और MCCB में क्या अंतर होता है के बारे में आप यह कह सकते है की MCB का बड़ा भाई MCCB होता है। बस इन दोनों में प्रमुख अंतर यही है की MCB की करंट रेटिंग को बढ़ा घटा नहीं सकते पर MCCB की करंट रेटिंग को बढ़ा घटा सकते है।

यह भी पढ़े।

1- Elcb और Rccb में क्या अंतर है?

2- ट्यूबलाइट में चोक क्यों लगाते है?


अब भी कोई सवाल आप के मन में हो तो आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके पूछ सकते है या फिर इंस्टाग्राम पर rudresh_srivastav” पर भी अपना सवाल पूछ सकते है।

अगर आपको इलेक्ट्रिकल की वीडियो देखना पसंद है तो आप हमारे चैनल target electrician  पर विजिट कर सकते है। धन्यवाद्

MCB और MCCB में क्या अंतर होता है से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (Mcq)-

1- MCCB कैसे काम करता है?

MCCB  का फुल फॉर्म मोल्डेड केस सर्किट ब्रेकर होता है यह MCB को अपडेट करके बनाया गया है मतलब यह MCB की ही तरह से काम करता है यह ओवर लोड और शार्ट सर्किट से सर्किट को बचाता है बस इसमें करंट को एडजेस्ट करने के लिए एक पोर्ट दिया जाता है।

2- घर में कितने एंपियर का एमसीबी लगता है?

सामान्य रूप से एक साधारण घर में 2 पोल 32 एम्पेयर की MCB को लगाना चाहिए।

3- MCB का पूरा नाम क्या है?

MCB का फुल फॉर्म मिनिएचर सर्किट ब्रेकर होता है 

4- 32 amp एमसीबी कितना लोड ले सकता है?

चूँकि करंट हमको पता है की करंट 32 एम्पेयर का है तो 32 एम्पेयर का लोड पता करने के लिए P=V*I*cosϕ तो P= 240*32*0.8= 6144 वाट या 6144/1000= 6.144 kw का लोड डाल सकते है।

5- MCB कैसे जोड़ें?

MCB के नीचे और ऊपर 2 कांटेक्ट होते है जिसमे से नीचे वाले कांटेक्ट में इनपुट सप्लाई कनेक्ट करे और ऊपर वाले कांटेक्ट में आउटपुट के तार को कनेक्ट कर दे।

मेरा नाम आर के श्रीवास्तव है इस ब्लॉग में आपको इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से संबंधित सभी प्रकार की रोचक जानकारी मिलेगी, जिससे आप रोज नई-नई जानकारी सीख पाएंगे। आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्न/कंफ्यूजन है तो उसे कमेंट सेक्शन में जाकर जरूर कमेंट करे मैं जल्द से जल्द उस प्रश्न/कंफ्यूजन का उत्तर दूंगा और आपकी कंफ्यूजन को दूर करने का पूरा प्रयास करूंगा। धन्यवाद्