दोस्तों आपने MCB और MCCB के बारे में जरूर सुना होगा। तो आपके मन में प्रश्न आता होगा की Difference between mcb and mccb परन्तु MCB और MCCB के बारे में जानने से पहले हमें फ्यूज के बारे में जानना जरुरी है।
Fuse का प्रयोग हम ओवरलोड और शार्ट सर्किट की Faulty Condition में अपने उपकरण को बचाने के लिए करते हैं। लेकिन आज के समय में Fuse की जगह हम MCB का प्रयोग करने लग गए हैं।
क्योंकि MCB की एक्यूरेसी फ्यूज से बेहतर होती है और इसको उपयोग करना बहुत ही आसान है। तो अब आइये हम जानते है की Difference between mcb and mccb इसमें सबसे पहले हम MCB और MCCB का फुल फॉर्म जानते है।
MCB 100A तक की ही होती है जबकि MCCB 2500A तक की होती है।
MCB की Interrupt Current Rating 1800A होती है जबकि MCCB की Interrupt Current Rating 10k से 200k तक होती है।
MCB एक तरह का स्विच होता है जो इलेक्ट्रिकल सिस्टम को ओवरलोड और शार्ट सर्किट करंट से बचाता है वही पर MCCB भी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को ओवरलोड और शार्ट सर्किट करंट से बचाता है।
तो अब आप सोच रहे होंगे की फिर इन दोनों में अंतर ही क्या है। क्योकि दोनों ही इलेक्ट्रिकल सिस्टम को ओवर लोड और शार्ट सर्किट से बचते है।
How to work MCB & Mccb
यह हमें ओवर लोड और शार्ट सर्किट से सेफ्टी देता है। जब फेज और न्यूट्रल के वायर आपस में टच हो जाते है तो शार्ट सर्किट हो जाती है।
तो बहुत काम समय में बहुत ज्यादा मात्रा में करंट का फ्लो होता है तो mcb और Mccb में एक electromagnet coil होती है जो शार्ट सर्किट में हाई करंट फ्लो होने पर एक स्ट्रांग मैग्नेट बन जाता है।
जो की ट्रिगर मेकनिज़म को धक्का देता है जिससे mcb और mccb ट्रिप हो जाती है।
ओवर लोड के समय पर जब हाई करंट फ्लो होती है तो इसमें लगी बाई मैटलिक स्ट्रिप मुड़ जाती है जो की ट्रिगर मेकनिज़म को धक्का देती है जिससे mcb और mccb ट्रिप हो जाती है।
Types of mcb | MCB कितने टाइप की होती है
Mcb कई टाइप की होती है जिसमे से B टाइप MCB, C टाइप MCB, D टाइप MCB, K टाइप MCB, Z टाइप MCB कुल मिलकर 5 टाइप के MCB होती है।
और इनको अलग-2 जगह पर हम लगाते है। अधिक जानकारी के लिए “Type of mcb” पर क्लिक करें। और Mcb के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए Full knowledge of Mcb पर क्लिक करे।
इसमें सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला MCB जो हमारे घरो में या फैक्ट्री में उपयोग होने वाला C टाइप mcb होता है और D टाइप mcb होता है
क्योकि हमारे घरो में और फैक्ट्री में रेसिस्टिव और इंडक्टिव लोड सबसे ज्यादा होता है इसीलिए इस mcb का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।
इसे भी पढ़े- ट्यूबलाइट में चोक क्या होता है?
Types of Mccb | Mccb कितने टाइप की होती है
Mccb कई टाइप की होती है जिसमे से B टाइप MCCB, C टाइप MCCB, D टाइप MCCB, K टाइप MCCB, Z टाइप MCCB कुल मिलकर 5 टाइप की MCCB भी होती है। और इनको अलग-2 जगह पर हम लगाते है।
निष्कर्ष
कुल मिलकर Difference between mcb and mccb के बारे में आप यह कह सकते है की MCB का बड़ा भाई MCCB होता है। बस इन दोनों में प्रमुख अंतर यही है की MCB की करंट रेटिंग को बढ़ा घटा नहीं सकते पर MCCB की करंट रेटिंग को बढ़ा घटा सकते है।
नोट- यह भी पढ़े।
1- हीटर का सप्लाई वायर गरम क्यों नहीं होता?
2- इलेक्ट्रिकल वायरिंग में क्या-2 सामान लगता है।
3- इलेक्ट्रीशियन के टूल्स के नाम।
4- इलेक्ट्रिकल काम में सुरक्षा।
7- VFD क्या है इसकी पूरी जानकारी।
8- MCB कितने प्रकार की होती है।
अब भी कोई सवाल आप के मन में हो तो आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके पूछ सकते है या फिर इंस्टाग्राम पर “rudresh_srivastav” पर भी अपना सवाल पूछ सकते है।
अगर आपको इलेक्ट्रिकल की वीडियो देखना पसंद है तो आप हमारे चैनल “target electrician“ पर विजिट कर सकते है। धन्यवाद्