Watt, Kilowatt, Megawatt और Gigawatt क्या है
सबसे पहले हम Watt को जानते हैं वाट पावर की छोटी इकाई है या इसे दूसरे शब्दों में कहें की किसी उपकरण के पावर को दर्शाता है जैसे पंखा है वह 75 वाट का होता है।
एलईडी बल्ब 9 वाट का होता है टीवी 100 वाट की होती है इसी तरह से अलग-2 उपकरण अलग-2 वाट का होता है
कुछ लोगो को वाट और किलोवाट में अंतर नहीं समझ आता की वाट क्या है और किलोवाट क्या है।
किलोवाट पावर की वाट से बड़ी इकाई है जो बिजली के छोटे उपकरण होते है उनकी रेटिंग वाट में होती है और जो उपकरण बड़े होते है
जैसे पानी की मोटर, AC, रूम हीटर, प्रेस आदि उनकी रेटिंग KW में होती है KW full form KiloWatt (किलोवाट) होता है
और 1 kwh = watt की बात की जाये तो 1 किलोवाट में 1000 वाट होते है अब मान लीजिये की किसी प्रेस पर 1000 वाट लिखा है
तो उस प्रेस को 1 घंटे तक चला दे तो वह प्रेस 1 किलोवाट घंटा की बिजली की खपत कर देगा।
अब बात करते है मेगावाट की तो सबसे छोटी इकाई वाट है उससे बड़ी इकाई किलोवाट है और उससे बड़ी इकाई मेगावाट है और सबसे बड़ी इकाई गीगावाट है।
तो अब बात आती है की 1 मेगावाट में कितने किलोवाट होते है तो 1 मेगावाट में 1000 किलोवाट होते है।
बिजली की सबसे बड़ी इकाई गीगा वाट होती है 1 गीगावाट में 1000 मेगावाट होते है।
Kw और Kwh में अंतर
बिजली में यूनिट क्या होती है
जो हमारा बिजली का बिल आता है वह यूनिट के अनुसार ही आता है मतलब जितना यूनिट बिजली की खपत हम करेंगे और प्रति यूनिट की कीमत बिजली बोर्ड जितना निर्धारित किया होगा
उसमें यूनिट की संख्या से गुणा करके आपका बिजली का बिल आएगा। किलोवाट घंटा (KWH) को हम यूनिट कहे या इसको हम 1000 वाट घंटा भी कह सकते है।
1 यूनिट (1Kwh) = 1000 वाट घंटा
घर की यूनिट की खपत कैसे पता करें
उदाहरण- मान लीजिये ये सभी उपकरण प्रतिदिन चलते है आप के घर में 9 वाट के 5 led बल्ब लगे है जो 10 घंटे जलते है, 60 वाट के 3 सीलिंग फैन लगे है
जो 10 घंटे चलते है, 20 वाट के 5 tubelight लगे है जो 10 घंटे जलते है, एक 100 वाट की टीवी है जो 3 घंटे चलती है,
एक फ्रिज 200 वाट का है जो की 10 घंटे चलता है, एक वाशिंग मशीन 300 वाट की है जो 1 घंटे चलता है, एक मिक्सी 600 वाट की है जो 1 घंटा चलता है
एक पानी की मोटर 1 Hp जो 1 घंटा चलता है और 7 रुपया प्रति यूनिट के दर से बिजली की कीमत है तो आपका 1 महीने का बिजली का बिल कितना आएगा।
1- 5 Led bulb 9 वाट 10 घंटे = 5×10×9 = 450 वाट
2- 3 सीलिंग फैन 60 वाट 15 घंटे = 3×60×10 = 1800 वाट
3- 5 Tubelight 20 वाट 10 घंटे = 5×20×10 = 1000 वाट
4- 1 टीवी 100 वाट 3 घंटे = 1×100×3 = 300 वाट
5- 1 फ्रिज 200 वाट 10 घंटे = 1×200×10 = 2000 वाट
6- 1 वाशिंग मशीन 300 वाट 1 घंटे = 1×300×1 = 300 वाट
7- 1 मिक्सी 600 वाट 1 घंटे = 1×600×1 = 600 वाट
8- 1 पानी की मोटर 1 Hp (746 वाट) 1 घंटे = 1×746×1 = 746 वाट
1 दिन यानी 24 घंटे का कुल बिजली का खपत = 450+1800+1000+300+2000+300+600+746 = 7196 वाट इसको यूनिट में बदलने के लिए 1000 से भाग देना होगा क्योंकि 1 यूनिट में 1000 वाट होता है।
7196/1000 = 7.196 Kwh (यूनिट) की खपत होगी।
अब 1 महीने का बिजली का खपत = 7.196×30 = 215.88 Kwh (यूनिट) की खपत 1 महीने में होगी।
अब चूँकि 7 रुपया प्रति यूनिट बिजली का दर है तो = 215.88×7= 1511.16 रुपया 1 महीने का बिजली का बिल आएगा
जो आपने खपत किया पर यही बिजली का बिल नहीं होगा इसके ऊपर सरचार्ज, मीटरचार्ज, और भी कई चार्ज जोड़कर आपका बिजली का बिल थोड़ा ज्यादा ही आएगा।
तो इस तरह से आप अपने घर का बिजली का बिल कितना आएगा जोड़ सकते है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस पोस्ट में आप लोगो ने Kwh full form in hindi के बारे में जाना।
इसमें kw full form और kwh is unit of के साथ-2 kw full form के बारे में जाना और ट्रांसफार्मर का उपयोग हम कहां-2 पर करते है और भी कई प्रश्नों का उत्तर इस पोस्ट में आपने जाना।
फिर भी आपका कोई प्रश्न है उसे जरूर पूछे मैं उसका उत्तर जरूर देने का प्रयास करूँगा।
नोट- यह भी पढ़े।
1- इन्वर्टर में बैटरी का कनेक्शन
3- हीटर का सप्लाई वायर गरम क्यों नहीं होता?
5- MCB कितने प्रकार की होती है
6- VFD क्या है इसकी पूरी जानकारी।
अब भी कोई सवाल आप के मन में हो तो आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके पूछ सकते है या फिर इंस्टाग्राम पर “rudresh_srivastav” पर भी अपना सवाल पूछ सकते है।
अगर आपको इलेक्ट्रिकल की वीडियो देखना पसंद है तो आप हमारे चैनल “target electrician“ पर विजिट कर सकते है। धन्यवाद्
Kwh full form in hindi से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (Mcq)-
1- 1 Kwh का मान कितना होता है?
Kwh विद्युत ऊर्जा की इकाई है 3600000 जूल 3600 किलो जूल 860421 किलो कैलोरी 1000 वाट घंटा। 1 Kwh = 1000 वाट होता है।
2- 1 kWh में कितने HP होते हैं?
1 Kwh में 1000 वाट घंटा होता है और 1 हॉर्स पावर (Hp) में 746 वाट होते है तो 1 Kwh में Hp 1000/746= 1.34 Hp होता है।
3- घरेलू कनेक्शन कितने किलोवाट का होता है?
हमारे आपके घरों का बिजली का कनेक्शन 1, 2 या 3 किलोवाट का होता है या अगर 1 Kw का कनेक्शन है तो आप अधिक से अधिक 1000 वाट का ही लोड 1 टाइम पर चला सकते है ऐसे ही 2 Kw का है तो आप अधिक से अधिक 2000 वाट का ही लोड 1 टाइम पर चला सकते है और 3 Kw का है तो आप अधिक से अधिक 3000 वाट का ही लोड 1 टाइम पर चला सकते है। इससे अधिक लोड चलाने पर आपको जुरबाना देना पड़ेगा।
4- वाट और यूनिट में क्या अंतर है?
वाट पावर की छोटी इकाई है पर यूनिट विद्युत ऊर्जा की इकाई है इसी को हम Kwh (kilowatt hour) भी कहते है मतलब वाट किसी उपकरण की पावर को बताता है पर उस उपकरण को जितने टाइम तक चलाते है तो उतने टाइम में जितना विद्युत ऊर्जा की खपत होती है उसे यूनिट कहते है। 1 यूनिट में 1000 वाट/घंटा होता है।
5- 1 यूनिट कितना होता है?
1 यूनिट कहे या 1 कवह (Kwh meaning hindi) कहे दोनों एक ही है मतलब 1000 वाट या 1 Kw का प्रेस यदि हम 1 घंटे तक चला दे तो 1 यूनिट/ 1 Kwh की बिजली खरच हो जाएगी।