MCB और MCCB में क्या अंतर होता है

MCB और MCCB में क्या अंतर होता है
Like Tweet Pin it Share Share Email

 

दोस्तों आपने MCB और MCCB के बारे में जरूर सुना होगा। तो आपके मन में प्रश्न आता होगा की MCB और MCCB में क्या अंतर होता है परन्तु MCB और MCCB के बारे में जानने से पहले हमें फ्यूज के बारे में जानना जरुरी है।

Fuse का प्रयोग हम ओवरलोड और शार्ट सर्किट की Faulty Condition में अपने उपकरण को बचाने के लिए करते हैं। लेकिन आज के समय में Fuse की जगह हम MCB का प्रयोग करने लग गए हैं।

क्योंकि MCB की एक्यूरेसी फ्यूज से बेहतर होती है और इसको उपयोग करना बहुत ही आसान है। तो अब आइये हम जानते है की MCB और MCCB में क्या अंतर होता है इसमें सबसे पहले हम MCB  और MCCB का फुल फॉर्म जानते है।

MCB का फुल फॉर्म – Miniature Circuit Breakers होता है।
MCCB का फुल फॉर्म –  Molded Case Circuit Breaker होता है।
ये दोनों ही थर्मोमेग्नेटिक डिवाइस है।

MCB 100A तक की ही होती है जबकि MCCB 2500A तक की होती है।

MCB की Interrupt Current Rating 1800A होती है जबकि MCCB की Interrupt Current Rating 10k से 200k तक होती है।

MCB एक तरह का स्विच होता है जो इलेक्ट्रिकल सिस्टम को ओवरलोड और शार्ट सर्किट करंट से बचाता है वही पर MCCB भी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को ओवरलोड और शार्ट सर्किट करंट से बचाता है।

MCB और MCCB में क्या अंतर होता है

तो अब आप सोच रहे होंगे की फिर इन दोनों में अंतर ही क्या है। क्योकि दोनों ही इलेक्ट्रिकल सिस्टम को ओवर लोड और शार्ट सर्किट से बचते है।

MCB का ट्रिपिंग सर्किट करंट फिक्स होता है मतलब जितना करंट MCB पर लिखा है उसे कम और ज्यादा नहीं किया जा सकता जैसे अगर 630A की है तो वो 63A के बाद ट्रिप हो जायेगी।
जबकि MCCB के ट्रिपिंग सर्किट करंट को अड्जस्ट किया जा सकता है यानि की आप इसे एडजस्ट भी कर सकते है। बता दे की ये दोनों की IEC947 स्टैण्डर्ड को पूरा करने के लिए बनाये गए है।
और ये दोनों ही Low Voltage पर काम करने वाले Circuit Breaker है।
एमसीबी का ज्यादातर इस्तेमाल घरो में किया जाता है जो घरो का main board होता है उसमें mcb ही लगी होती है। जबकि MCCB का इस्तेमाल इंडस्ट्रीज में किया जाता है।
MCB का प्रयोग Low Current की सर्किट में किया जाता है जबकि MCCB का प्रयोग Heavy Current की सर्किट में किया जाता है।
MCB को रिमोट से बंद या चालू नही किया जा सकता है जबकि MCCB में शंट तार का प्रयोग करके इसे रिमोटली बंद या चालू कर सकते है।
Mcb  1 पोल, 2 पोल, 3 पोल और 4 पोल में आता है। वही पर Mccb भी 1 पोल, 2 पोल, 3 पोल और 4 पोल में आता है।
इसे भी पढ़े-

MCB और MCCB में क्या अंतर होता है

यह हमें ओवर लोड और शार्ट सर्किट से सेफ्टी देता है। जब फेज और न्यूट्रल के वायर आपस में टच हो जाते है तो शार्ट सर्किट हो जाती है।

तो बहुत काम समय में बहुत ज्यादा मात्रा में करंट का फ्लो होता है तो mcb और Mccb में एक electromagnet coil होती है जो शार्ट सर्किट में हाई करंट फ्लो होने पर एक स्ट्रांग मैग्नेट बन जाता है।

जो की ट्रिगर मेकनिज़म को धक्का देता है जिससे mcb और mccb ट्रिप हो जाती है।

ओवर लोड के समय पर जब हाई करंट फ्लो होती है तो इसमें लगी बाई मैटलिक स्ट्रिप मुड़ जाती है जो की ट्रिगर मेकनिज़म को धक्का देती है जिससे mcb और mccb ट्रिप हो जाती है।

MCB  कितने टाइप की होती है

Mcb कई टाइप की होती है  जिसमे से  B टाइप MCB, C टाइप MCB, D टाइप MCB, K टाइप MCB, Z टाइप MCB कुल मिलकर 5 टाइप के MCB होती है।

और इनको अलग-2 जगह पर हम लगाते है। अधिक जानकारी के लिए “Type of mcb” पर क्लिक करें। और Mcb के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए Full knowledge of Mcb पर क्लिक करे।

इसमें सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला MCB जो हमारे घरो में या फैक्ट्री में उपयोग होने वाला C टाइप mcb होता है और D टाइप mcb होता है

क्योकि हमारे घरो में और फैक्ट्री में रेसिस्टिव और इंडक्टिव लोड सबसे ज्यादा होता है इसीलिए इस mcb का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।

Mccb कितने टाइप की होती है

Mccb कई टाइप की होती है  जिसमे से  B टाइप MCCB, C टाइप MCCB, D टाइप MCCB, K टाइप MCCB, Z टाइप MCCB कुल मिलकर 5 टाइप की MCCB भी होती है। और इनको अलग-2 जगह पर हम लगाते है।

निष्कर्ष

कुल मिलकर MCB और MCCB में क्या अंतर होता है के बारे में आप यह कह सकते है की MCB का बड़ा भाई MCCB होता है। बस इन दोनों में प्रमुख अंतर यही है की MCB की करंट रेटिंग को बढ़ा घटा नहीं सकते पर MCCB की करंट रेटिंग को बढ़ा घटा सकते है।

यह भी पढ़े।

1- Elcb और Rccb में क्या अंतर है?

2- ट्यूबलाइट में चोक क्यों लगाते है?


अब भी कोई सवाल आप के मन में हो तो आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके पूछ सकते है या फिर इंस्टाग्राम पर rudresh_srivastav” पर भी अपना सवाल पूछ सकते है।

अगर आपको इलेक्ट्रिकल की वीडियो देखना पसंद है तो आप हमारे चैनल target electrician  पर विजिट कर सकते है। धन्यवाद्

MCB और MCCB में क्या अंतर होता है से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (Mcq)-

1- MCCB कैसे काम करता है?

MCCB  का पूरा नाम मोल्डेड केस सर्किट ब्रेकर होता है यह MCB को अपडेट करके बनाया गया है मतलब यह MCB के ही तरह से काम करता है यह ओवर लोड और शार्ट सर्किट से सर्किट को बचाता है बस इसमें करंट को एडजेस्ट करने के लिए एक पोर्ट दिया जाता है।

2- घर में कितने एंपियर का एमसीबी लगता है?

सामान्य रूप से एक साधारण घर में 2 पोल 32 एम्पेयर की MCB को लगाना चाहिए।

3- MCB का पूरा नाम क्या है?

MCB का पूरा नाम मिनिएचर सर्किट ब्रेकर होता है 

4- 32 amp एमसीबी कितना लोड ले सकता है?

चूँकि करंट हमको पता है की करंट 32 एम्पेयर का है तो 32 एम्पेयर का लोड पता करने के लिए P=V*I*cosϕ तो P= 240*32*0.8= 6144 वाट या 6144/1000= 6.144 kw का लोड डाल सकते है।

5- MCB कैसे जोड़ें?

MCB को यदि आप देखे तो आप देखेंगे की उसके नीचे और ऊपर 2 कांटेक्ट होते है जिसमे से नीचे वाले कांटेक्ट में इनपुट सप्लाई कनेक्ट करे और ऊपर वाले कांटेक्ट में आउटपुट के तार को कनेक्ट कर दे।